जज्बे ने लिखी सफलता की नई इबारत, जेईई मेन में सत्यम ने लहराया परचम ..

बेटे की सफलता पर भावुक होते हुए कहा कि सत्यम बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और कठिन परिस्थितियों में भी उसने कभी हार नहीं मानी. वहीं, सत्यम ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और मार्गदर्शन को दिया. 







                                         


  • 97.4 परसेंटाइल अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
  • माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय, इंजीनियर बन देशसेवा का संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कहते हैं कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती. यदि इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता देर-सवेर कदम चूम ही लेती है. नगर के मुसाफिर गंज निवासी एक छात्र ने यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया है. कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में 97.4 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उसने जिले का नाम रोशन किया है.

मुसाफिर गंज निवासी दिनेश कुमार तथा वृंदा कुमारी के पुत्र सत्यम प्रकाश ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. परिजन और मित्र उसकी इस सफलता को पूरे बक्सर के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं.

सत्यम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बक्सर नगर स्थित से प्राप्त की, जहां से उसने प्रथम श्रेणी में मैट्रिक उत्तीर्ण किया था. वर्तमान में वह जिला मुख्यालय के में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है. शिक्षकों का कहना है कि वह शुरू से ही अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहा है.

मां वृंदा कुमारी ने बेटे की सफलता पर भावुक होते हुए कहा कि सत्यम बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और कठिन परिस्थितियों में भी उसने कभी हार नहीं मानी. वहीं, सत्यम ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और मार्गदर्शन को दिया. उसने कहा कि उसका सपना एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है और वह आगे भी पूरी मेहनत के साथ तैयारी जारी रखेगा.

सत्यम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास की भावना हो, तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है.








Post a Comment

0 Comments