अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग घबरा गए. चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष सेठ गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, परंतु उनकी मौत हो गई.
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
- रात 9 से 9:30 बजे के बीच वारदात, सब्जी विक्रेता पर आरोप
- पुराने विवाद में बढ़ा झगड़ा, पोस्टमार्टम की तैयारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के सिविल लाइन्स स्थित तुरहा टोली में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे के बीच 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की जांच तेज कर दी है.
मृतक की पहचान संतोष सेठ, पिता रामलाल सेठ, निवासी सिविल लाइन्स, तुरहा टोली के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार उनका मोहल्ले के ही एक सब्जी विक्रेता से पूर्व से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी पुराने विवाद ने सोमवार की रात हिंसक रूप ले लिया और सब्जी विक्रेता ने ईंट-पत्थर से वार कर संतोष सेठ की जान ले ली.
कहासुनी मारपीट में बदली
बताया जाता है कि घटना के समय दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग घबरा गए. चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष सेठ गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, परंतु उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु की है. हालांकि पुलिस के विलम्ब से पहुंचने के कारण परिजन आक्रोशित दिखाई दिए. फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उधर, घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments