जिम्मेदारी बढ़ी, कद भी बढ़ा: अग्निशमन कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा ..

अधिकारियों की मौजूदगी में सात कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. समारोह में चार फायर फाइटर को लीडिंग फायर फाइटर तथा तीन लीडिंग फायर फाइटर को सब ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया.







                                         


  • चार फायर फाइटर बने लीडिंग फायर फाइटर, तीन को मिला सब ऑफिसर का दायित्व
  • सम्मान समारोह में अधिकारियों ने दी निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा की सीख

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला अग्निशमन कार्यालय, बक्सर के अंतर्गत फायर स्टेशन बक्सर में पदोन्नति प्राप्त कर्मियों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहां विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में सात कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. समारोह में चार फायर फाइटर को लीडिंग फायर फाइटर तथा तीन लीडिंग फायर फाइटर को सब ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने की. उन्होंने नव-पदोन्नत अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद का विस्तार नहीं, बल्कि कर्तव्य और जवाबदेही का भी विस्तार है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मी अपनी नई भूमिका में और अधिक तत्परता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे, ताकि जिले की अग्निशमन सेवाएं और अधिक सशक्त बन सकें.

इस अवसर पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी बृज कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बक्सर सुनंदा कुमारी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी डुमरांव शिखा कुमारी एवं सब ऑफिसर बुन्नी साव सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

समारोह के दौरान सभी पदोन्नत कर्मियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके अब तक के योगदान की सराहना की गई. वक्ताओं ने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा का दायित्व है, जिसमें साहस, संयम और टीम भावना की सबसे अधिक आवश्यकता होती है.

कार्यक्रम के उपरांत पदोन्नत कर्मियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया. पूरे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा, जहां साथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया.








Post a Comment

0 Comments