सोवां में अखण्ड हरिकिर्तन का समापन, कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारा ..

वर्ष 2015 से बाबा भुवरनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के बैनर तले अखण्ड हरिकिर्तन और भंडारे का आयोजन लगातार किया जा रहा है. इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ पूरे सोवां पंचायत के लोगों का सक्रिय सहयोग रहता है.

 






                                         


  • महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
  • हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के सोवां गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखण्ड हरिकिर्तन का समापन 16-02-26 को कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ विधिवत रूप से हुआ. पूरे दिन गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया.

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बाबा भुवरनाथ मंदिर भगवान शिव का सिद्ध मंदिर है. यहां पंचमुखी भगवान भोलेनाथ का स्वरूप स्वयंभू माना जाता है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहां रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही.

स्थानीय मान्यता के अनुसार बाबा भुवरनाथ को के बड़े भाई के रूप में श्रद्धा से देखा जाता है. वर्ष 2015 से बाबा भुवरनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के बैनर तले अखण्ड हरिकिर्तन और भंडारे का आयोजन लगातार किया जा रहा है. इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ पूरे सोवां पंचायत के लोगों का सक्रिय सहयोग रहता है.

समिति के सक्रिय सदस्यों में हरेन्द्र महतो, समरेश सिंह, अजय यादव, कमलेश कुम्हार, अखिलेश यादव, माझील शर्मा, उधारी यादव, वीरेंद्र कुम्हार, बालदेव कमकर, प्रमोद यादव और चन्द्रशेखर महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही. साधु जी और पुजारी जी ने भी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया. साउंड और डेकोरेशन की जिम्मेदारी शंकर प्रसाद (डुमरी) तथा हरिकिर्तन की व्यवस्था विकास दुबे (लाखन डिहरा) ने संभाली.

कार्यक्रम में डुमरांव महाराज मानविजय सिंह, अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर पोलस्त कुमार, राज गौरव सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष रामनाथ सिंह, सेना मेडल हरिशंकर सिंह, पूर्व मुखिया बद्री विशाल सिंह, कमल सिंह (मुखिया), थाना प्रभारी कृष्णाब्रह्म रवी कुमार, समाजसेवी प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश सिंह और रासबिहारी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.








Post a Comment

0 Comments