वीडियो : ताड़का नाले की जमीन पर अतिक्रमण से रुका सड़क और नाला निर्माण निर्माण ..

अंचलाधिकारी के द्वारा जमीन को चिह्नित करते हुए सीमांकन करा दिया गया था. इसी बीच गत 11 फरवरी को नगर परिषद के अमीन द्वारा भूमि की मापी की गई. मापी के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि उक्त जमीन सरकारी है और उसी पर निर्माण हो सकता है.

अपनी बात कहने के लिए एकत्रित हुए मोहल्ले वासी






                                         

  • मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष
  • सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप, बारिश से पहले सड़क-नाला निर्माण की मांग तेज

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्री कृष्ण नगर कॉलोनी मोहल्ले में ताड़का नाले की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण प्रस्तावित सड़क और नाला निर्माण का कार्य ठप हो गया है, जिससे पूरे इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बरसात से पहले निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन विवाद के चलते काम रुक जाने से अब जलजमाव और आवागमन संकट की आशंका गहरा गई है. खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जमीन पर सड़क और नाले का निर्माण प्रस्तावित है, वह आनाबाद बिहार सरकार की भूमि है. तत्कालीन विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने इस पर सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी. लेकिन स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने इस जमीन को अपनी निजी जमीन बता कर निर्माण रुकवा दिया.

अंचलाधिकारी ने कराया था जमीन का सीमांकन, नगर परिषद ने भी बताया सरकारी जमीन

मामले को लेकर मोहल्लेवासियों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया था. जिसके बाद अंचलाधिकारी के द्वारा जमीन को चिह्नित करते हुए सीमांकन करा दिया गया था. इसी बीच गत 11 फरवरी को नगर परिषद के अमीन द्वारा भूमि की मापी की गई. मापी के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि उक्त जमीन सरकारी है और उसी पर निर्माण हो सकता है.

निर्माण शुरु होने पर पुनः दर्ज कराई शिकायत

लोगों का कहना है कि जब दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कर दी और निर्माण को गैरकानूनी बताया. इसके बाद सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने शांति भंग होने की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. इस फैसले से मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है.

जनहित के कार्य में व्यवधान का आरोप

स्थानीय निवासी अनिल पाठक, त्रियोगी उपाध्याय, पिंटू यादव, जगदंबा प्रसाद, बिट्टू ओझा, मिथिलेश चौबे, संजय सिंह, राजीव रंजन ओझा, विनय सिंह, बालकिशुन सिंह, हरिद्वार तिवारी, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोपाल पांडेय, बबलू पांडेय, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, दीपक गुप्ता, शिवकुमारी देवी, हरि यादव, नीलम देवी, अशोक सिंह, रितेश कुमार वर्मा और राम सुरेश मिश्र ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति सरकारी विभाग में कर्मचारी है और अपने पद का लाभ उठाकर जनहित के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है.

एसडीएम ने दिलाया विधि-सम्मत कार्रवाई का भरोसा

मामले में एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है. संबंधित कागजातों का अवलोकन करने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इधर मोहल्लेवासी प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़क और नाला निर्माण का कार्य शुरू हो सके और बारिश से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके.

वीडियो : 









Post a Comment

0 Comments