कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में कठिनाई होती है. बैठक में मनरेगा योजनाओं को पारित किया गया. साथ ही 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं तथा आगामी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई.
- विकास योजनाओं की समीक्षा के बीच जवाबदेही पर तीखी नोकझोंक
- जलजमाव, राशन कार्ड और प्रतिमा स्थापना का मुद्दा भी उठा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के मनरेगा भवन में आयोजित पंचायत समिति की बैठक इस बार विकास योजनाओं से ज्यादा अंचलाधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाने के मुद्दे को लेकर चर्चा में रही. जनप्रतिनिधियों ने खुलकर नाराजगी जताई और कहा कि लगातार कॉल के बावजूद जवाब नहीं मिलने से जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख फुलवादो देवी ने की, जबकि विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे.
बैठक में अंचल, बाल विकास परियोजना, मार्केटिंग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों को सदन में रखा गया. संबंधित अधिकारियों ने बारी-बारी से जवाब दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पाण्डेय ने बताया कि पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. राशन कार्ड परिमार्जन, जलापूर्ति योजना और पीएचईडी से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. अभियंताओं ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया.
अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति और फोन नहीं उठाना बना मुद्दा :
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मटरू राय ने कहा कि अंचलाधिकारी की पिछली कई बैठकों में अनुपस्थिति और कर्मचारियों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया. उन्होंने कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में कठिनाई होती है. बैठक में मनरेगा योजनाओं को पारित किया गया. साथ ही 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं तथा आगामी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई.
लगे आरोप तो अंचलाधिकारी ने दी सफाई
प्रखंड उप प्रमुख ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि फोन नहीं उठाने की प्रवृत्ति से जनता में असंतोष बढ़ रहा है. इस पर अंचलाधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कार्य का दबाव अधिक है, लेकिन लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा है.
बैठक में गूंजा कमरपुर में जलमामाव का मुद्दा
कमरपुर पंचायत के स्थानीय गांव में वार्ड संख्या 9 और 10 में भारी जलजमाव का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा. सदस्यों ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इसके अतिरिक्त बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए एनओसी जारी करने की मांग भी बैठक में रखी गई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)







0 Comments