वीडियो : ट्रेड डील के विरोध में भड़का आक्रोश, पीएम मोदी और ट्रंप का फूंका पुतला ..

कहा कि यह डील उस डाल की तरह है, जिसे उसी पर बैठा व्यक्ति काट रहा है. उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे समझौते कर रहे हैं और अमेरिका के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठा रहे हैं.

पुतला दहन करते नेता 






                                         


  • किसान प्रकोष्ठ राजद का प्रदर्शन, डील को बताया खेती–रोजगार के लिए घातक
  • पुतला दहन के दौरान मौजूद रहे राजद के नेता कार्यकर्ता 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कथित ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि यह डील देश के किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों के हितों के खिलाफ है.

कार्यक्रम का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू यादव ने किया. उन्होंने कहा कि यह डील उस डाल की तरह है, जिसे उसी पर बैठा व्यक्ति काट रहा है. उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे समझौते कर रहे हैं और अमेरिका के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल खेती और मजदूरी ही नहीं, बल्कि हर तरह के उत्पादन, छोटे कारोबार और रोजगार के अवसरों पर प्रतिकूल असर डालेगा.

बबलू यादव ने यह भी कहा कि जो लोग कभी स्वदेशी का नारा लगाते थे, वे आज इस डील पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के सहयोगी दल इस मुद्दे पर भूमिगत क्यों हो गए हैं. नेताओं ने केंद्र सरकार से इस डील को सार्वजनिक कर किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए.

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विवेक कुमार, प्रेम यादव, सुमन शेखर, परशुराम शर्मा, सत्येंद्र आजाद, तुषार विजेता, विनोद यादव, त्रिलोकी खरवार, दीपक पृथ्वी राय, सरफराज सैफी, आकाश कुमार, मनोज यादव, चंदन राम, कुबेर प्रसाद, अंजनी कुमार, बंटी कुमार, रमाशंकर कुशवाहा, धनपति चौधरी, जवाहर पासवान, बनवारी यादव, आशीष चौरसिया, अजय कुमार और माधो रजक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वीडियो : 









Post a Comment

0 Comments