उन्होंने नवदंपति को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और परिवार के बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया. उनका यह आत्मीय और सहज व्यवहार समारोह में मौजूद लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा.
- मौर्य होटल में शाही विवाह समारोह, राज्यपाल से लेकर दिग्गज नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी
- ई. अंकुर राय और ई. सुबिज्ञा राय के परिणय में उमड़ा सियासी और सामाजिक जमावड़ा
- बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश से पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद
बक्सर टॉप न्यूज बक्सर/पटना : मौर्य होटल पटना में प्रदीप राय के पुत्र ई. अंकुर राय का विवाह ई. सुबिज्ञा राय के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ. यह पावन अवसर परिवार के लिए उस समय और भी अविस्मरणीय बन गया, जब अनेक आदरणीय जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा नवदम्पति को स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया.
समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर जी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारंवगी, मंत्री संजय टाइगर, मंत्री राम कृपाल यादव, मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री संजय सिंह, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश नारद राय, महाधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय पी.के. शाही, स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह, सांसद राधा मोहन सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह भी शामिल हुए.
इसके अलावा पूर्व सांसद अतुल राय, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, पूर्व सांसद अरुण कुमार, विधायक जीवेश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया, वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय मनोज सिंह, विधायक राहुल सिंह, विधायक संतोष निराला, विधायक मनोज शर्मा, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, विधान परिषद सदस्य अशोक पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य हुलास पाण्डेय, पूर्व विधायक अनिल कुमार (टेकारी), पूर्व विधायक दिलमणी देवी (ब्रम्हपुर), पूर्व विधायक अनिल कुमार (विक्रम), आरएसएस के अखिल भारतीय अधिकारी रामकुमार, दक्षिण बिहार प्रांत बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी तथा धार्मिक न्यास बोर्ड बिहार के सदस्य शायन कुणाल उपस्थित रहे.
बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से पधारे अनेक गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों और प्रमुख व्यवसायियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की. सुसज्जित परिसर, आत्मीय आतिथ्य और पारिवारिक सौहार्द के बीच संपन्न यह विवाह समारोह लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा.




.png)


.png)
.gif)









0 Comments