घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.
![]() |
| इसी खटाल में मिला था शव |
- नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना से इलाके में मचा हड़कंप
- पारिवारिक तनाव और हालिया दुखों से जुड़ा बताया जा रहा मामला
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर में रविवार को एक पशुपालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अचानक हुई इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.
मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगासागर शर्मा, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदयाल शर्मा, निवासी पुराना भोजपुर के रूप में हुई है. वे लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे और करीब दो वर्ष पूर्व पुराना भोजपुर अंडरपास के पास खटाल खोलकर पशुपालन शुरू किया था. उनके खटाल में सात गायें और कुछ बकरियां थीं, जिनसे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे.
![]() |
| रोते-बिलखते स्वजन |
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार गंगासागर शर्मा बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे. लगभग एक माह पूर्व उनकी माता का निधन हो गया था, जिससे वे गहरे सदमे में आ गए थे. इसके अलावा तात्कालिक पारिवारिक कलह और घरेलू समस्याओं के कारण भी वे परेशान बताए जा रहे हैं. इसी बीच बीती रात वह खटाल में ही सोने चले गए थे जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अपने पत्नी के साथ ही पीछे रंगलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा नमक 20 और 22 वर्षीय दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया.
सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.
घटना के बाद से पुराना भोजपुर और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.




.png)


.png)
.gif)








0 Comments