राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पटना में जोरदार स्वागत, बक्सर से पहुंचे भाजपा नेता ..

कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य की मिट्टी से जुड़े नितिन नवीन को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा. 







                                         



- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे नितिन नवीन
- महिला मोर्चा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, संगठन की मजबूती पर जोर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन के पटना आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे, जहां उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता साफ दिखाई दी.

पटना में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बक्सर से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष रंजन राय और निक्कू तिवारी की उपस्थिति रही. वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के चयन को बिहार के लिए गौरव का विषय बताया.

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य की मिट्टी से जुड़े नितिन नवीन को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा. कंचन देवी ने कहा कि संगठन जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी ने एक स्वर में पार्टी को और मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया.

कार्यक्रम में तारा मुनि देवी, प्रिया राय, सुशीला चौधरी, प्रमिला पांडेय, संगीता कुमारी, संजू कुमारी और मंजू देवी सहित कई भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं.







Post a Comment

0 Comments