कहा कि स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी का जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है. उनके बताए मार्ग पर चलते हुए परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है.
- पुण्यतिथि पर सेवा का संदेश, स्टेशन से न्यायालय तक श्रद्धा
- 300 लोगों को भोजन प्रसाद, अधिवक्ताओं ने तैल चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी की पहली पुण्यतिथि को सेवा और स्मरण के रूप में मनाया. इस अवसर पर बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 300 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर यात्रियों और जरूरतमंदों के बीच भोजन प्रसाद वितरित किया गया. मानवीय संवेदना से जुड़ी इस पहल को लोगों ने सराहा.
इसके बाद 7 फरवरी 2026 को जिला अधिवक्ता संघ बक्सर की ओर से पुस्तकालय भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की. अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम में स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी के दोनों पुत्र युवराज त्रिवेदी और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी मौजूद रहे. मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया.
श्रद्धांजलि सभा में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडेय सहित जनार्दन राय, शशिकांत उपाध्याय, रामनाथ ठाकुर, रमाकांत तिवारी, गणेश ठाकुर, ब्रजेश त्रिपाठी, अजय पांडेय, जितेंद्र कुमार, श्रीमन ओझा और मनीष पाठक उपस्थित रहे. इसके अलावा सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया.
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी का जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है. उनके बताए मार्ग पर चलते हुए परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments