औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखने को तैयार हुआ बक्सर, 1712 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ..

ब्रह्मपुर और नावानगर औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित इन संयंत्रों से जिले में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि औद्योगिक विकास की एक नई कहानी बक्सर से लिखी जाएगी. 






                                         


  • सात निश्चय पार्ट 3 के तहत उद्योग और रोजगार को नई रफ्तार
  • ब्रह्मपुर और नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में दो बड़े संयंत्रों का उद्घाटन 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार सरकार के ‘सात निश्चय पार्ट 3’ के तहत औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को बक्सर में 1712 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो विशाल औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया. ब्रह्मपुर और नावानगर औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित इन संयंत्रों से जिले में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि औद्योगिक विकास की एक नई कहानी बक्सर से लिखी जाएगी.


समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रह्मपुर औद्योगिक क्षेत्र में 512 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री (गृह) एवं उद्योग विभाग व पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने संयुक्त रूप से किया. यह संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और क्षेत्रीय स्तर पर निर्माण सामग्री की आपूर्ति को गति देगा.

इसी क्रम में नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित के अत्याधुनिक एवं विशाल औद्योगिक संयंत्र का भी लोकार्पण किया गया. इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

बिहार सरकार के ‘सात निश्चय पार्ट 3’ का उद्देश्य राज्य को केवल आधारभूत संरचना तक सीमित न रखकर आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, कौशल उन्नयन और निवेश आकर्षण की दिशा में आगे बढ़ाना है. बक्सर में इन दोनों बड़े निवेशों को इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए. जिला प्रशासन की देखरेख में उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.








Post a Comment

0 Comments