50 हजार का इनामी हत्याकांड अभियुक्त छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी ..

गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था . पूर्व में इस कांड के दो अभियुक्त रामजी यादव एवं रामअवतार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

 






                                         




  • 2023 के जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले में था फरार
  • एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  वर्ष 2023 में जमीनी विवाद को लेकर हुए चर्चित हत्या कांड के 50 हजार रुपये के इनामी फरार अभियुक्त को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है . यह कार्रवाई डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई . लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है .

जानकारी के अनुसार 07 जून 2023 को तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र में आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी . इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह एवं उनके बड़े भाई रामबचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे . इलाज के क्रम में रामबचन यादव की मृत्यु हो गई थी . इस मामले में तिलक राय के हाता थाना कांड संख्या 187/23 दर्ज किया गया था . जांच में रामअवतार यादव, रामजी यादव, धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य की संलिप्तता सामने आई थी .

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था . पूर्व में इस कांड के दो अभियुक्त रामजी यादव एवं रामअवतार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है .

इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की गई . पुलिस टीम ने फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव, पिता रामअवतार यादव, निवासी तवकल राय के डेरा, थाना तिलक राय के हाता, जिला बक्सर को छत्तीसगढ़ से विधिवत गिरफ्तार कर लिया . बताया जाता है कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था .

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 341, 323, 307, 337, 338, 302 (परिवर्तित) एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है .

इस कार्रवाई में डीआईयू बक्सर प्रभारी सुधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मंगलेश कुमार मधुकर, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक राजू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही . पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा .








Post a Comment

0 Comments