राजेश राठौड़ के निर्देशन में बूथ से सत्ता तक की तैयारी में कांग्रेस, बक्सर में शक्ति प्रदर्शन ..

कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह पहल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता के आह्वान पर शुरू की गई है.  







                                         


  • तियरा मनोहरपुर से दूसरे चरण का आगाज, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह
  • राहुल गांधी के आह्वान पर जिलेभर में तेज होगा सदस्यता और जनसंपर्क अभियान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के द्वितीय चरण की शुरुआत शुक्रवार को राजपुर प्रखंड के तियरा मनोहरपुर गांव से हुई. राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इस अभियान के तहत आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने पार्टी में नई सक्रियता का संकेत दिया. कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजेश राठौर की उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र राम ने की.

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. अभियान का उद्देश्य संगठन को फिर से सक्रिय, सशक्त और जनआधारित बनाना बताया गया.

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राजेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह पहल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता के आह्वान पर शुरू की गई है. यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार करने का संकल्प है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मृणाल अनामय ने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है. यदि बूथ स्तर तक प्रतिबद्ध टीम तैयार हो जाती है तो पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बूथ कमेटियों का गठन, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, युवा और महिला कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाना तथा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करना प्राथमिकता है.

राजपुर के बाद चौसा प्रखंड में भी प्रखंड अध्यक्ष राजा रमण पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. यहां कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर सामूहिक लक्ष्य की दिशा में काम करने और प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम दस नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया गया.

बैठक में संजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र राम, संजय कुमार दुबे, अरविंद पांडेय, अनु पांडेय, अनिल पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, माखन यादव, मुननी चौबे, छठु ठाकुर, सतनारायन, सुदर्शन यादव, अजय यादव, उत्पल यादव, डॉ. सुनील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर पर व्यापक संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान को और गति दी जाएगी. कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में संगठन को नई मजबूती देने का संकल्प दोहराया.








Post a Comment

0 Comments