खैराटी के रेड रोज पब्लिक स्कूल में 12वां वार्षिकोत्सव, प्रतिभा और उल्लास का भव्य संगम ..

अतिथियों ने विशेष रूप से विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.


 






                                         

  • रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन, विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर का जादू
  • अतिथियों ने की शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और पर्यावरण जागरूकता की सराहना  

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर . सदर प्रखंड के खैराटी स्थित का 12वां वार्षिकोत्सव शनिवार को उल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ. समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद बच्चों ने आकर्षक नृत्य, मधुर गीत, प्रेरक नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया. मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और समर्पण देखते ही बन रहा था. सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया.




समारोह में विशेष अतिथि के रूप में के शिव रामा चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह, बक्सर क्रिकेट संघ की चेयरमैन सह योगगुरु वर्षा पांडेय, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर रामनाथ सिंह तथा डॉ. वी.के. सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की.

कार्यक्रम का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच उद्घोषक साबित रोहतासवी ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया, जिससे पूरे समारोह में ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा.

विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का फूलमाला, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया. अतिथियों ने विशेष रूप से विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल कमलेश्वर पांडेय, वाइस प्रिंसिपल विनोद यादव, संजय पांडेय, रंजन शाह, नेहा सिंह, पायल, रौशनी, रानी, सुप्रिया, रश्मि, श्वेता, प्रीति, काजल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही.








Post a Comment

0 Comments