विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया. प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी मॉडलों का मूल्यांकन अंकों के आधार पर किया गया, जिन्हें वार्षिक परीक्षा में जोड़ा जाएगा.
- फाउंडेशन स्कूल की प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी से एडिबल कट्लरी तक आकर्षक मॉडल
- अभिभावकों की सहभागिता और स्वास्थ्य जांच गतिविधि बनी विशेष आकर्षण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को , बक्सर द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 9 एवं 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. इस वर्ष विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन परिसर में किया गया.
प्राथमिक वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति इस आयोजन की खासियत रही. अपने बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करते देख अभिभावक गर्व से अभिभूत नजर आए. उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की खुलकर सराहना की.
वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने नवाचार से भरपूर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. कक्षा 11 के छात्रों द्वारा विकसित एप्लीकेशन, मॉइस्चराइज़र और परफ्यूम निर्माण जैसे प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. इसके साथ ही स्मार्ट सिटी, स्मार्ट डैम प्रणाली, स्मार्ट सड़क सुरक्षा और स्मार्ट सिंचाई प्रणाली जैसे मॉडल ने जल संरक्षण, यातायात सुरक्षा और सतत विकास का प्रभावी संदेश दिया. खाने योग्य चम्मच और बर्तनों का निर्माण कर विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल की.
जैविकी विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया. प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी मॉडलों का मूल्यांकन अंकों के आधार पर किया गया, जिन्हें वार्षिक परीक्षा में जोड़ा जाएगा.
इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक शिवम राधा कृष्ण, अमित गुप्ता, आदित्य वर्धन, वीरेंद्र प्रधान, चंदन मिश्रा, राजेश पंडित, चंदन पांडेय, कनीर सर तथा मिस पलक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार और अनुसंधान की भावना को मजबूत करती हैं तथा विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा.
यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी.




.png)


.png)
.gif)










0 Comments