सीनियर हेमंत ट्रॉफी में बक्सर का दमखम, शाहाबाद जोन के अहम मुकाबलों को टीम तैयार ..

पहले मुकाबले में 01 मार्च को बक्सर की टीम रोहतास से भिड़ेगी, जबकि 02 मार्च को भोजपुर के खिलाफ दूसरा मैच खेला जाएगा. दोनों मैचों को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और टीम ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं.


 

खिलाड़ियों के साथ जिलाध्यक्ष 





                                         


01 मार्च को रोहतास से भिड़ंत, 02 मार्च को भोजपुर से मुकाबला
सदीशोपुर स्टेडियम में दो दिनों तक रोमांचक क्रिकेट का होगा संग्राम बक्सर टॉप न्यूज़,

बक्सर . शाहाबाद जोन में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की हेमंत ट्रॉफी के तहत 01 और 02 मार्च को सदीशोपुर स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबलों के लिए बक्सर जिला क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. पहले मुकाबले में 01 मार्च को बक्सर की टीम रोहतास से भिड़ेगी, जबकि 02 मार्च को भोजपुर के खिलाफ दूसरा मैच खेला जाएगा. दोनों मैचों को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और टीम ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं.

घोषित टीम में कप्तान की जिम्मेदारी निखिल कात्यायन को सौंपी गई है. टीम में सचिन गुप्ता, अरुण यादव, सूर्यप्रताप सिंह, आशीष प्रकाश, ऋषभ सिंह, ब्रजेश यादव, अभिषेक ओझा, रोहित गुप्ता, गौरव कुमार, सन्नी राज, प्रकाश कुमार, अभिषेक मिश्रा, एमडी अरमान और कन्हैया सिंह को शामिल किया गया है. टीम के कोच फरान अंसारी और टीम मैनेजर आदित्य उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है कि वे खिलाड़ियों को रणनीतिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखें.

संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इस बार टीम संतुलित नजर आ रही है, जिसमें अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतर तालमेल देखने को मिल रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने हाल के अभ्यास सत्रों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है.

की अध्यक्ष ने कहा कि टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर है. खिलाड़ियों ने हाल के मुकाबलों में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का परिचय दिया है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी दोनों मैचों में भी टीम पूरे जज़्बे के साथ मैदान में उतरेगी और बक्सर जिले का गौरव बढ़ाएगी. संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं तथा खेलप्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है.








Post a Comment

0 Comments