नया भोजपुर में निःशुल्क एकीकृत स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच ..

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. बिहार सरकार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बीपी, शुगर, रक्त जांच सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं.






                                         


स्वास्थ्य विभाग की पहल पर विशेषज्ञों ने किया परीक्षण
बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन का मिला सक्रिय सहयोग बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर स्थित शिव मंदिर के पास शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, बक्सर द्वारा आयोजित निःशुल्क एकीकृत स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. बिहार सरकार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बीपी, शुगर, रक्त जांच सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं.

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया. खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई.

आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से लोगों को नजदीक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया गया. कई मरीजों ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे नियमित जांच नहीं करा पाते, ऐसे में निःशुल्क शिविर उनके लिए काफी लाभकारी साबित हुआ.

इस पूरे आयोजन में बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन ने जनजागरूकता फैलाने, लाभार्थियों की पहचान करने तथा शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई. फाउंडेशन की टीम ने शिविर से पूर्व गांव में संपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए प्रेरित किया.

अंत में राम नारायण, निदेशक, बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा.








Post a Comment

0 Comments