चोर भगवान वामन का चांदी का मुकुट, चांदी के पायल, पीतल के कई घंटे, इनवर्टर व बैटरी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए. कड़ी सुरक्षा वाले जेल परिसर में हुई इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.
➤ वामन भगवान का चांदी का मुकुट, पायल व इनवर्टर बैटरी गायब
➤ काराधीक्षक के निर्देश पर दो होमगार्ड तैनात, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सेंट्रल जेल परिसर में अवस्थित में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. चोर भगवान वामन का चांदी का मुकुट, चांदी के पायल, पीतल के कई घंटे, इनवर्टर व बैटरी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए. कड़ी सुरक्षा वाले जेल परिसर में हुई इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.
कारा प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को एक बंदी की मौत के बाद जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य बंदियों से पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान मंदिर की ओर निगरानी अपेक्षाकृत कम हो गई. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की भांति संध्या आरती के बाद अपने घर चले गए थे. देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे. पहले उन्होंने घंटों की चोरी की, फिर गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और पायल भी उतार लिए. सुबह जब पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर की स्थिति देख अवाक रह गए और तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी.
घटना के बाद काराधीक्षक ज्ञानिता गौरव के निर्देश पर मंदिर परिसर में दो होमगार्ड्स की तैनाती कर दी गई है. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू करा दी गई है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की कुंडी ढीली थी, जिसका लाभ उठाकर चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments