अब एक ही छत के नीचे कई रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही मरीजों को 15 मिनट में घर बैठे दवा मंगाने का भी मौका मिलेगा. इसी कड़ी में 1 मार्च को क्लिनिक परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच महा शिविर का आयोजन किया जाएगा.
- 1 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य जांच महा शिविर का आयोजन
- विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी परामर्श, आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के जेल पइन रोड स्थित इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक में अब एक ही छत के नीचे कई रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही मरीजों को 15 मिनट में घर बैठे दवा मंगाने का भी मौका मिलेगा. इसी कड़ी में 1 मार्च को क्लिनिक परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच महा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जरूरी जांच मुफ्त में की जाएगी.
शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में क्लिनिक के प्रबंधक मोहम्मद कैफ उर्फ गुड्डू ने बताया कि महा शिविर के दौरान थायराइड, ब्लड, शुगर, बीपी और ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांच निःशुल्क की जाएगी. विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर मौजूद रहेंगे और मरीजों को परामर्श के साथ समुचित इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्लिनिक का उद्देश्य जिलेवासियों को किफायती दर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा देना है, ताकि लोगों को बाहर के बड़े शहरों का रुख न करना पड़े.
क्लिनिक में न्यूरोलॉजी, मिर्गी, स्पाइन रोग, लकवा, माइग्रेन और सिर दर्द जैसी जटिल बीमारियों के इलाज की व्यवस्था रहेगी. रविवार को विशेष रूप से न्यूरो संबंधी बीमारियों के लिए डॉ. पी. एस. वर्मा परामर्श देंगे. हृदय रोग, सीने में दर्द, पेट रोग, दमा, टीबी, थायराइड, शुगर, बीपी और चर्म रोग के इलाज के लिए डॉ. मनिकेश प्रताप सिंह अपनी सेवाएं देंगे.
स्त्री एवं प्रसूति रोग और बांझपन संबंधी समस्याओं के लिए डॉ. रितिका सिंह उपलब्ध रहेंगी. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज बच्चों का उपचार करेंगे. जनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. टी. आलम भी मरीजों को परामर्श देंगे. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका सिंह तथा हड्डी, जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.
क्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि मरीज व्हाट्सएप के माध्यम से दवा मंगा सकते हैं और 15 से 30 मिनट के भीतर उनके घर तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. प्रेसवार्ता में डॉ. एस. टी. आलम, डॉ. विकास कुमार दुबे एवं संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है.




.png)


.png)
.gif)











0 Comments