दो दिवसीय ताइक्वांडो सेमिनार, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का समापन, युवाओं में जोश का संचार ..

शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आत्मरक्षा की बारीकियां सीखीं. प्रशिक्षकों ने बच्चों और युवाओं को ताइक्वांडो की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और ऊर्जा का संचार हुआ.







                                 


  • कला भवन में आयोजित हुआ भव्य समापन समारोह
  • एशियन क्वालिफायर खिलाड़ियों का हुआ विशेष स्वागत 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कला भवन में आयोजित ताइक्वांडो सेमिनार, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ, जहां खिलाड़ियों के सम्मान के साथ युवाओं में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया.

समारोह के दौरान शृष्टि राज, सचिन कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, सूफियान आलम, सिधांत कुमार एवं अनुष्का पांडेय को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही बिहार का नाम रोशन करने वाले राजू कुमार, धर्मवीर कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार, जिन्होंने एशियन फाइनल ट्रायल क्वालिफायर में जगह बनाई है, उनका भी विशेष अभिनंदन किया गया.

खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आत्मरक्षा की बारीकियां सीखीं. प्रशिक्षकों ने बच्चों और युवाओं को ताइक्वांडो की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और ऊर्जा का संचार हुआ.

कार्यक्रम का सफल आयोजन बक्सर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सर, सचिव संजय सर एवं कोच शैलेश सर के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर शृष्टि, अमन, प्रिंस, विनायक, श्वेता कुमारी सहित बक्सर स्पोर्ट्स परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि युवाओं को सही दिशा और मंच मिले, तो वे खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं.











Post a Comment

0 Comments