ताइक्वांडो के रंग में रंगा बक्सर, युवाओं ने दिखाया दमखम ..

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया, जिसमें बचाव और जवाबी कार्रवाई के तरीके विशेष रूप से सिखाए गए. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जोश साफ झलक रहा था.







                                 


150 से अधिक छात्रों ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. कला भवन में शनिवार को ताइक्वांडो का भव्य आयोजन देखने को मिला, जहां एक ओर एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर 150 से अधिक विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर अपने आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली.

बक्सर के कला भवन में आयोजित इस सेमिनार एवं निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बनाना रहा. प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया, जिसमें बचाव और जवाबी कार्रवाई के तरीके विशेष रूप से सिखाए गए. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जोश साफ झलक रहा था.

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का मंच पर सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इससे उपस्थित युवाओं को भी प्रेरणा मिली और उन्होंने खेल के प्रति अपनी रुचि को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

इस मौके पर OSD विनीत सर मुख्य अतिथि, DSO आलोक सर विशिष्ट अतिथि तथा SDC रवि सर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं. उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

आयोजन 22 मार्च 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाएं भी चलती रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें.

इस सफल आयोजन में बक्सर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सर, सचिव संजय सर और कोच शैलेश सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं शृष्टि, अमन, प्रिंस, विनायक समेत बक्सर स्पोर्ट्स परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया.











Post a Comment

0 Comments