कहना है कि प्रशासन द्वारा नागरिक सुविधाओं में सुधार के जो दावे किए जाते हैं, वे पहली ही बारिश में ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार यही स्थिति उत्पन्न होती है.
- स्टेशन रोड से पीपी रोड तक जलजमाव, दुकानदारों में नाराजगी
- नाली निर्माण के दावों पर उठे सवाल, जिम्मेदारी तय नहीं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में शनिवार की शाम अचानक बदले मौसम और हुई बारिश ने शहर में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी. रेलवे स्टेशन रोड, मॉडल थाना चौक, पीपी रोड और पांडेय पट्टी की नई बनी सड़क पर जलजमाव हो गया, जिससे आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
![]() |
| मॉडल थाना चौक के समीप का नज़ारा |
मॉडल थाना चौक पर जमा पानी को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने खुलकर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा नागरिक सुविधाओं में सुधार के जो दावे किए जाते हैं, वे पहली ही बारिश में ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार यही स्थिति उत्पन्न होती है.
![]() |
| रेलवे स्टेशन रोड में विश्राम सरोवर के पास नई सड़क पर जमा पानी |
नगर परिषद द्वारा हाल ही में नाली निर्माण और सफाई कराए जाने का दावा किया गया था, लेकिन ताजा हालात देखकर कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि अगर नालियां सही तरीके से बनाई और साफ की गई होतीं, तो सड़कों पर पानी जमा नहीं होता.
इसके साथ ही पांडेय पट्टी में नगर परिषद के द्वारा बनाई गई नई सड़क पर निर्माण के लगभग एक माह के भीतर ही जलजमाव दिखाई दे रहा है, जबकि नई सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के कारण नीची हुई पुरानी सड़क पर पानी जमा है. उधर, पीपी रोड में न्यायिक कर्मियों के नवनिर्मित आवास के सामने सड़क पर जलजमाव है.
![]() |
| पीपी रोड का नज़ारा |
सामाजिक कार्यकर्ता नंद गोपाल प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित विश्राम सरोवर के पास भी पानी नाली में नहीं जा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है.
![]() |
| पांडेय पट्टी की सड़क पर व्याप्त जलजमाव |
उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलजमाव के लिए नगर परिषद जिम्मेदार है या पथ निर्माण विभाग. जिम्मेदारी तय न होने के कारण ही समस्या का समाधान भी अधर में लटका हुआ है.
फिलहाल, नगरवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस समस्या से कब तक निजात दिला पाता है, या फिर आगामी बारिश के मौसम में यही हालात दोहराए जाएंगे?




.png)


.png)














0 Comments