इसके साथ ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, गर्मी को देखते हुए समरसेबल के साथ पानी की टंकी स्थापित करने तथा जिन क्षेत्रों में पीएचईडी द्वारा पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया है.
![]() |
| बैठक में शामिल कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य |
- सशक्त स्थाई समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए कई अहम प्रस्ताव
- 30 मार्च तक होल्डिंग टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफी का लाभ उठाने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर 17 मार्च 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सशक्त स्थाई समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हाई मास्ट लाइट, शव वाहन, स्ट्रीट लाइट, पानी की व्यवस्था और अन्य विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई.
बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद किरण देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी द्वारा किया गया. अपने संबोधन में मुख्य पार्षद ने बताया कि आर एंड आर मद से श्मशान घाट पर दो हाई मास्ट लाइट लगाने और शव वाहन खरीदने की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, गर्मी को देखते हुए समरसेबल के साथ पानी की टंकी स्थापित करने तथा जिन क्षेत्रों में पीएचईडी द्वारा पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया है.
इसके अलावा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शेड निर्माण, सीमेंटेड कुर्सियों की व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरों का विस्तार तथा अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे प्रस्ताव भी पारित किए गए. नाली-गली से संबंधित योजनाओं को भी मंजूरी दी गई, जिन्हें निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा.
कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि चौसा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सरकार के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य नियम-कानून के तहत आगे बढ़ाए जाएंगे.
बैठक के दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि 30 मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी और ब्याज दोनों माफ किए जा रहे हैं. इसके लिए नगर क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाकर अपना टैक्स जमा करें.
बैठक में उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, सशक्त स्थाई समिति की सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नक़वी तथा प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.




.png)


.png)










0 Comments