वीडियो : समृद्धि यात्रा के सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, कहा - तेजी से आगे बढ़ा बिहार ..

मुख्यमंत्री ने केंद्र की सरकार के साथ समन्वय का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.


 






                                 


- मुख्यमंत्री ने 592 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, बोले—बिहार तेजी से बढ़ रहा आगे

- सभा स्थल से जा रही महिलाओं को मंच से ही रोका - सुनाई पूरी बात

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान 592 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले के विकास कार्यों का जिक्र किया और पूर्व की स्थिति से तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बक्सर सहित पूरे बिहार की स्थिति काफी खराब थी. उस समय लोग शाम होते ही घरों से निकलने में डरते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून व्यवस्था, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है.

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की सरकार के साथ समन्वय का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

बाद में सीएम ने लगभग 10 मिनट के अन्दर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों से बातचीत की तत्पश्चात वह हवाई अड्डा पर हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर गए. इसके पूर्व मंच पर नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा फरीदी के द्वारा उन्हें बड़ी फूल माला पहनाई गई. साथ ही सदर विधायक आनंद मिश्र, राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, लोजपा के पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रालोमो जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. बाद में जिलाधिकारी साहिला तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न दिया गया.

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री के भाषण के बीच कुछ महिलाएं सभा स्थल से बाहर जाने लगीं. इस पर उन्होंने अपने खास अंदाज में उन्हें टोका और कहा कि पूरी बात सुनकर ही जाएं. उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान और तालियां भी देखने को मिलीं.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना. सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पसीना बहाते देखें गए.

प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. 

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments