बक्सर तेजी से विकास की राह पर, वामन भगवान मंदिर को जल्द मिलेगी मुक्ति: सम्राट चौधरी ..

कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं. और के नेतृत्व में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ बक्सर सहित पूरे प्रदेश को मिल रहा है.
 






                                 



  • डिप्टी सीएम बोले—भगवान को जेल में नहीं रखा जा सकता
  • मेड इन बक्सर उत्पादों से दिख रही औद्योगिक प्रगति

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने जिले के तेजी से हो रहे विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ बक्सर भी तेज गति से प्रगति कर रहा है और आने वाले समय में यहां और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि सदर विधायक द्वारा वामन भगवान मंदिर को जेल परिसर से बाहर कराने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा गया था. इस पर सकारात्मक पहल की जा रही है और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “भगवान को जेल में कौन रख सकता है, उन्हें जल्द ही वहां से मुक्त कराया जाएगा.”

उपमुख्यमंत्री ने बक्सर में बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में वह यहां सीमेंट फैक्ट्री के उद्घाटन के लिए आए थे. वहीं नवानगर में कोका-कोला प्लांट का संचालन शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि अब यहां से बनने वाले उत्पादों पर “मेड इन बक्सर” लिखा जा रहा है, जो जिले के औद्योगिक विकास की नई पहचान बन रहा है.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं. और के नेतृत्व में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ बक्सर सहित पूरे प्रदेश को मिल रहा है.

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में बक्सर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और यहां की पहचान एक विकसित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में बनेगी.











Post a Comment

0 Comments