कहा कि इंजीनियर निशांत कुमार की स्वीकार्यता एनडीए में है, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर करेंगे. उनके इस बयान से जहां निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक संकेत मिले, वहीं सीएम फेस पर सस्पेंस भी बरकरार है.
• जदयू प्रवक्ता बोलीं – निशांत कुमार को मिल रहा जनसमर्थन
• मुख्यमंत्री चेहरे पर सभी घटक दल मिलकर लेंगे निर्णय
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचीं जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने साफ कहा कि इंजीनियर निशांत कुमार की स्वीकार्यता एनडीए में है, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर करेंगे. उनके इस बयान से जहां निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक संकेत मिले, वहीं सीएम फेस पर सस्पेंस भी बरकरार है.
अंजुम आरा ने कहा कि निशांत कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और उनके मार्गदर्शन में उनका सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तित्व विकसित हुआ है. उन्होंने कहा कि निशांत अपने पिता के कार्यों—बिहार के विकास और महिला सशक्तिकरण—पर गर्व करते हैं. एक पुत्र के रूप में उनका यह दृष्टिकोण उनकी सोच और संस्कार को दर्शाता है. जदयू कार्यकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
‘स्वीकार होंगे नहीं, बल्कि स्वीकार हैं’
एनडीए में उनकी स्वीकार्यता के सवाल पर अंजुम आरा ने स्पष्ट कहा कि निशांत कुमार पहले से ही स्वीकार हैं. उन्होंने बताया कि वे विधिवत पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं और लगातार जनता के बीच जा रहे हैं. आने वाले समय में जब वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे, तो हर जिले में जनता का समर्थन देखने को मिलेगा.
सीएम फेस पर NDA में सामूहिक निर्णय
मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए पांच दलों का गठबंधन है और इस तरह का बड़ा निर्णय सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता जरूरी है, लेकिन अंतिम फैसला गठबंधन ही करेगा.
नेतृत्व और विकास को लेकर स्पष्टता
अंजुम आरा ने कहा कि एनडीए में नेतृत्व और विकास को लेकर कोई भ्रम नहीं है. गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और बिहार के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
वीडियो :




.png)


.png)










0 Comments