चौसा में चैता की गूंज, लोकगायकों के दुगोला ने जीता दिल ..

मंच पर जैसे ही मगध सम्राट सुदर्शन यादव और लोकप्रिय लोकगायक रमाशंकर सिंह आमने-सामने आए, दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया. दोनों कलाकारों ने अपनी आवाज और पारंपरिक शैली के दम पर एक से बढ़कर एक चैता प्रस्तुत कर माहौल को सुरमय बना दिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ मनोज यादव 





                               


  • सुदर्शन यादव और रमाशंकर सिंह की सुरों की जुगलबंदी बनी आकर्षण का केंद्र
  • हजारों की भीड़ ने लोकधुनों पर झूमकर परंपरा को दिया सम्मान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चौसा प्रखंड स्थित सतलुज थर्मल पावर लिमिटेड परिसर में आयोजित दुगोला चैता गायन कार्यक्रम ने लोक संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया, जहां दो नामचीन लोकगायकों के बीच हुए मुकाबले ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा और पूरा माहौल लोकधुनों से सराबोर हो गया.

श्री मुरा बाबा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे. मंच पर जैसे ही मगध सम्राट सुदर्शन यादव और लोकप्रिय लोकगायक रमाशंकर सिंह आमने-सामने आए, दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया. दोनों कलाकारों ने अपनी आवाज और पारंपरिक शैली के दम पर एक से बढ़कर एक चैता प्रस्तुत कर माहौल को सुरमय बना दिया.

कार्यक्रम के बीच पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि चैता केवल गीत नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता बढ़ती है और परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है. उनके अनुसार, बदलते समय में भी लोकगीतों की लोकप्रियता बरकरार रहना कलाकारों की मेहनत का परिणाम है.

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर देते हैं. साथ ही समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार चौधरी ने की. आयोजन को सफल बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. इस अवसर पर सिंहासन चौधरी, शिव दाहिन राय, सुदर्शन राजभर, रामकृष्ण चौधरी, अधिवक्ता विनोद यादव, नसीम शाह, बहुजन समाज पार्टी चौसा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार राम, ज्योति यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और देर रात तक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे.













Post a Comment

0 Comments