बताया जाता है कि वे किसी आवश्यक कार्य से उत्तर प्रदेश के गहमर गए हुए थे और काम खत्म कर पैदल ही रेलवे ट्रैक के सहारे वापस कंपनी लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे यह भयावह हादसा हो गया.
- काम से लौटते समय हुआ हादसा, 200 मीटर तक बिखरे मिले शव
- मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट गेट पर मजदूरों का अल्पकालिक जाम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पं. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर मंडल के बारा-गहमर रेलवे खंड पर रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से पावर प्लांट में कार्यरत तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा डाउन लाइन पर पोल संख्या 678/28 के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात ट्रेन ने तीनों को कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सभी युवक चौसा स्थित पावर प्लांट में इनशूल कंपनी में कार्यरत थे. बताया जाता है कि वे किसी आवश्यक कार्य से उत्तर प्रदेश के गहमर गए हुए थे और काम खत्म कर पैदल ही रेलवे ट्रैक के सहारे वापस कंपनी लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे यह भयावह हादसा हो गया.
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों मजदूरों के शव करीब 200 मीटर तक क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर बिखरे मिले. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों को एकत्र कर कब्जे में लिया. बाद में सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के केरमा-डीह निवासी 32 वर्षीय जयनाथ साहनी, मुजफ्फरपुर के 35 वर्षीय गुलशन राम तथा वैशाली जिले के 35 वर्षीय पप्पू सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
इधर, हादसे की खबर मिलते ही प्लांट के अन्य मजदूरों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कुछ समय के लिए प्लांट के मुख्य गेट पर मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. हालांकि, प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद थोड़ी देर में ही जाम हटा लिया गया.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.




.png)


.png)










0 Comments