घाटों की सुरक्षा पर प्रशासन सतर्क, नौका से किया निरीक्षण ..

निर्देश दिया कि व्रतियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया.







                                 

- चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन रहा तत्पर

- नदी किनारे बने घाटों की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती आदि का लिया जाएगा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी नाव के माध्यम से विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने निकले.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी किनारे बने घाटों की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता का गहन समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि व्रतियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया.

अधिकारियों ने बताया कि चैती छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके.











Post a Comment

0 Comments