बक्सर को 592 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ..

विकास योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत की जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ समझ में आ सके.







                                 



  • 23 योजनाओं की रखी जाएगी आधारशिला, 5 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
  • किला मैदान में जनसंवाद कर जनता से साझा करेंगे उपलब्धियां

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को 592 करोड़ रुपये की बड़ी विकास सौगात देने जा रहे हैं. 25 मार्च को वह समृद्धि यात्रा 2026 के तहत वह बक्सर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 106 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है.

मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से होगा, जिसके बाद वे सबसे पहले आईटीआई मैदान पहुंचेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में वे विभिन्न विभागों की योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान विकास योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत की जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ समझ में आ सके.

आईटीआई मैदान के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री किला मैदान पहुंचेंगे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में वे अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे. साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य और जिले में हुए बदलावों का उल्लेख करेंगे. जनसंवाद के दौरान आम लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी सुनने की संभावना जताई जा रही है, जिससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और रूट लाइनिंग पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. प्रवेश द्वारों पर सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके. यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है.

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बक्सर जिले में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं के पूरा होने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग विकास योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर आशान्वित हैं.










Post a Comment

0 Comments