सभी ने अपने छात्र जीवन की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया और बीते दिनों को याद कर भावनात्मक क्षणों का अनुभव किया. इस दौरान प्रतिभागियों के बीच आपसी स्नेह और जुड़ाव साफ झलक रहा था.

- रॉयल प्लाजा में "गोल्डन जुबली मिलन समारोह" का आयोजन, छात्र जीवन की यादें हुईं ताजा
- समारोह के बाद बची राशि कैंसर पीड़ितों के इलाज हेतु दान करने का सर्वसम्मति से निर्णय
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में बीबी हाई स्कूल तथा एमपी हाई स्कूल के 1970 बैच के छात्रों का गोल्डन जुबली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जहां 50 साल बाद एक-दूसरे से मिले पूर्ववर्ती छात्र भावुक हो उठे और पुरानी यादों को साझा करते हुए समाजसेवा का संकल्प भी लिया.
बीबी हाई स्कूल तथा एमपी हाई स्कूल, बक्सर के 1970 बैच के छात्रों का "गोल्डन जुबली मिलन समारोह" लोकल होटल रॉयल प्लाजा में "ओल्ड इज गोल्ड" के बैनर तले हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीबी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
समारोह में वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले पुराने साथी भावुक नजर आए. सभी ने अपने छात्र जीवन की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया और बीते दिनों को याद कर भावनात्मक क्षणों का अनुभव किया. इस दौरान प्रतिभागियों के बीच आपसी स्नेह और जुड़ाव साफ झलक रहा था.
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्ववर्ती छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया. बैठक के दौरान सिद्धनाथ प्रसाद, अजय सिन्हा, डॉक्टर ओम प्रकाश, अमोद सिन्हा, जवाहर प्रसाद, रामेश्वर मिश्रा, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनंत, रविंद्र सिन्हा एवं अशोक सहित कई प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए और पुराने दिनों की स्मृतियों को साझा किया.
समारोह के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम से बची हुई राशि को कैंसर रोग से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए दान किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस यादगार मिलन समारोह का समापन हुआ, जो सभी प्रतिभागियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बन गया.



.png)


.png)










0 Comments