कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता परेशान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन को और व्यापक बनाएं, ताकि जनता की आवाज मजबूती से उठाई जा सके.
![]() |
| प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता |
सिंडिकेट चौक पर नारेबाजी के बीच फूंका गया केंद्र सरकार का पुतला
नेताओं ने कहा—जब तक राहत नहीं, तब तक आंदोलन रहेगा जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महंगाई और रसोई गैस संकट के खिलाफ मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया.
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे विरोध प्रदर्शन के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसके बाद 01:30 बजे सिंडिकेट, बक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विधि-विधान के साथ पुतला दहन किया गया. इस दौरान पूरे इलाके में नारेबाजी से माहौल गरमा गया.
आमसभा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
02:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में किल्लत ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा.
प्रदेश प्रभारी ने भी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता परेशान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन को और व्यापक बनाएं, ताकि जनता की आवाज मजबूती से उठाई जा सके.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एआईसीसी एवं प्रदेश डेलीगेट्स, महिला कांग्रेस की सदस्याएं और बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया. कार्यक्रम में संजय कुमार पांडेय (अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ), मुन्ना पांडे, विनोद मौर्य (अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ), निर्मला देवी (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमण पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, जलील अहमद, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, कुमकुम देवी, चंद्र भूषण प्रसाद, दिनेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे.
जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ेगा आंदोलन
कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती महंगाई और रसोई गैस संकट के खिलाफ आवाज बुलंद करना था, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला. नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा, जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती.




.png)


.png)










0 Comments