उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए.
- गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, ब्रह्मपुर अंचल कार्यालय की हुई गहन जांच
- लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और छठ को लेकर चौकसी बढ़ाने के निर्देश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में सोमवार को शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए.
शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक सत्य प्रकाश का बक्सर जिले में आगमन हुआ. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, जिससे पुलिस विभाग में सक्रियता का माहौल देखने को मिला.
इसके पश्चात उन्होंने ने ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक कार्यालय, ब्रह्मपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. साथ ही पुलिस व्यवस्था, जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की.
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ब्रह्मपुर अंचल कार्यालय एवं थाना भवन की स्थिति का भी जायजा लिया. भवन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
उप-महानिरीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने विशेष रूप से आगामी छठ महापर्व को लेकर सतर्कता बरतने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया.
मौके पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय, डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी साझा की.




.png)


.png)












0 Comments