राज्य के किसी भी जिले के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

- सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्यरत रहेगा विभागीय कंट्रोल रूम
- जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने दी जानकारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : राज्य में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और वितरण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है, ताकि शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जा सके.
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना में स्थापित यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यरत रहेगा. इस दौरान राज्य के किसी भी जिले के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.
डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि कई बार गैस आपूर्ति या वितरण को लेकर उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन जाती है. ऐसी परिस्थिति में लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उपभोक्ता सीधे अपनी समस्या से विभाग को अवगत करा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि आमजन अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दूरभाष संख्या 0612-2233050 पर देकर विभाग को अवगत करा सकते हैं. विभाग द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक रूप से भ्रमित होने के बजाय विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके.



.png)


.png)











0 Comments