उन्होंने अधिवक्ताओं के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय रहेगा.

- माला, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार
- बक्सर में बिताए समय को न्यायाधीशों ने बताया अविस्मरणीय
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब चार न्यायाधीशों को जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने माला, शॉल, मिठाई, कलम एवं भगवान वामन का चित्र भेंट कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया.
विदाई समारोह में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रंजना दुबे तथा मुंसिफ नेहा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में सादे लेकिन गरिमामय तरीके से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.
इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा एवं महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने सभी न्यायाधीशों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके न्यायप्रिय व्यवहार और सहयोगात्मक रवैये को हमेशा याद रखा जाएगा.
विदाई के क्षणों में न्यायाधीश भी भावुक नजर आए. उन्होंने अधिवक्ताओं के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय रहेगा. उन्होंने यहां मिले सहयोग और सम्मान को हमेशा संजोकर रखने की बात कही.
समारोह के अंत में अधिवक्ता विनोद मिश्रा, कृपाशंकर राय, उमेश सिंह, संजय पाण्डेय, दयासागर पाण्डेय, रामाकांत तिवारी, पवन कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, राघव कुमार पाण्डेय, जीतेन्द्र कुमार, शैलेश उपाध्याय, डॉo जीतेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे.



.png)


.png)











0 Comments