फ्लैग मार्च के साथ बक्सर में होलिका दहन, देर रात तक सड़क पर रहे अफसर ..

अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

वाहन जांच अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे सदर एसडीएम - एसडीपीओ






                                       

  • सदर और डुमरांव अनुमंडल में सुरक्षा का दिया गया संदेश
  • एसडीएम-एसडीपीओ ने हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : होलिका दहन के अवसर पर बक्सर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. एक ओर सदर तथा डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर देर रात तक एसडीएम, एसडीपीओ समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर भ्रमणशील रहे. प्रशासनिक सक्रियता के बीच विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन संपन्न हुआ.

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान सदर एसडीएम-एसडीपीओ

सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा एसडीपीओ गौरव पांडेय ने शहर के कई होलिका दहन कार्यक्रमों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
ब्रह्मपुर में फ्लैग मार्च में शामिल डुमरांव एसडीएम तथा एसडीपीओ 


एसडीएम अविनाश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें.

अंबेडकर चौक पर होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह 

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि होलिका दहन और आगामी होली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है और विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
डुमरांव में फ्लैग मार्च में शामिल एसडीएम-एसडीपीओ व थानाध्यक्ष

डुमरांव में भी एसडीएम राकेश कुमार तथा एसडीपीओ पोलस्त कुमार फ्लैग मार्च में शामिल हुए तथा शांति और सौहार्द के माहौल में होली मनाने का संदेश दिया. वहीं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा समेत विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष भ्रमणशील देखे गए. 

देर रात तक अधिकारियों की सक्रियता और लगातार गश्त से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.










Post a Comment

0 Comments