मंच पर पारंपरिक हुड़का होली के गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. “रंग बरसे” की प्रस्तुति ने तो मानो तहलका ही मचा दिया. गायकों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुनः धन्यवाद दिया गया.
- डॉ दिलशाद आलम की अध्यक्षता में भव्य आयोजन, पारंपरिक हुड़का होली ने बांधा समां
- गीत-संगीत और नृत्य से सजी महफिल, पगड़ी और रंगों ने बढ़ाई शोभा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में आयोजित रोटरी होली मिलन समारोह इस बार ऐतिहासिक, अलौकिक और शानदार सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और साथियों के उत्साह ने माहौल को यादगार बना दिया. रंगों की फुहार और आपसी भाईचारे ने महफिल में सचमुच चार चांद लगा दिए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दिलशाद आलम ने की. उनके नेतृत्व में आयोजन बेहद सुसंगठित और गरिमामय रहा. मंच पर पारंपरिक हुड़का होली के गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. “रंग बरसे” की प्रस्तुति ने तो मानो तहलका ही मचा दिया. गायकों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुनः धन्यवाद दिया गया.
मंच के सामने जब मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रभुनाथ कुमार, निर्मल कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, परशुराम कुमार, रवि कुमार और मनीष कुमार ने डांस फ्लोर संभाला तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा. प्रभुनाथ कुमार और डॉ सीएम सिंह का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दर्शकों ने लाजवाब बताया.
साहिल और सतेंद्र कुमार की आकर्षक पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा. वहीं सागर कुमार, अमरनाथ जी, बबलू कुमार, गोपाल कुमार, ज्योति कुमार, मंजेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, शिवाधार कुमार, सुजीत, सूरज, वेद, विवेक तथा रोट्रैक्ट से राहुल और मनीष की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया.
नियामतुल्लाह फरीदी, डॉ श्रवण कुमार तिवारी, अनुराग कुमार को भी आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया. रंग, संगीत और आत्मीयता से सराबोर यह होली मिलन समारोह शहर में लंबे समय तक याद किया जाएगा.




.png)


.png)









0 Comments