चर्चित ठेकेदार अर्जुन यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर का सहयोगी गिरफ्तार ..

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.
पत्रकारों को जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी





                                       




  • कर्मनाशा पुल के पास एसआईटी की घेराबंदी में दबोचा गया आरोपी
  • अब तक नौ अभियुक्त जा चुके हैं जेल, मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी था दिनेश यादव

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए चर्चित ठेकेदार अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर के सहयोगी को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी.

जानकारी के अनुसार 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने अखौरीपुर गोला निवासी स्वर्गीय सुरेन्द्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.

गठित एसआईटी टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए इस कांड में अब तक नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि इस मामले में मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी दिनेश यादव उत्तर प्रदेश से बक्सर की ओर आ रहा है. सूचना मिलते ही एसआईटी टीम सक्रिय हो गई और कर्मनाशा पुल के समीप घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल यादव के सहयोगी के रूप में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

गिरफ्तार आरोपी दिनेश यादव, पिता रामाश्रय यादव, ग्राम इमामुद्दीनपुर, तहसील कासिमाबाद, जिला गाजीपुर का निवासी है. उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना और इटाढ़ी थाना में विभिन्न धाराओं में पहले से भी मामले दर्ज हैं.

बुधवार को सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, डीआईयू शाखा के पु.अ.नि. चंदन कुमार, डीआईयू के सशस्त्र बल तथा मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.











Post a Comment

0 Comments