उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शहर की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
![]() |
| जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करते विधायक |
- जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर हुई चर्चा
- पथ निर्माण और बिजली विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता व बेहतर आपूर्ति के दिए निर्देश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में शिक्षा, सड़क निर्माण और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विधायक आनन्द मिश्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शहर की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
![]() |
| पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक करते विधायक |
सबसे पहले विधायक आनन्द मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों से संबंधित प्रशासनिक कार्यों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ. विधायक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रजनीश उपाध्याय तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा योजना) चंदन द्विवेदी भी मौजूद रहे.
![]() |
| बिजली कंपनी के पदाधिकारी के साथ बातचीत करते विधायक |
इसके बाद विधायक ने बक्सर स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय का दौरा कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जिले में चल रही सड़क परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और क्षेत्र के विकास को गति मिले. बैठक में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार तथा सहायक अभियंता विनायक शंकर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी.
विधायक आनन्द मिश्र ने बिजली विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अंडरग्राउंड वायरिंग की व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया और कहा कि इसकी शुरुआत पुलिस चौकी से मुनीम चौक तक प्रारंभिक चरण में की जाए, जिससे शहर के मुख्य इलाके में बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सके. इस दौरान कार्यपालक अभियंता सत्यप्रकाश, एनसीसी प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जी तथा एसडीओ रामलखन जी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी.
बैठकों के दौरान निर्भय राय जिला उपाध्यक्ष, पुनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, हीरामन पासवान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश नेता, दीपक पाण्डेय जिला प्रवक्ता, विनय उपाध्याय भाजपा नेता, सतीश दुबे, डब्बू चौबे, राणा जी, नवीन राय सहित संगठन के कई कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.




.png)


.png)











0 Comments