कल से शुरु होगा दो दिवसीय नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण ..

बताया कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा इसमें भाग लेकर आत्मरक्षा की तकनीक सीख सकें. उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है.


 






                                 




  • दो दिवसीय निःशुल्क शिविर में राष्ट्रीय पदक विजेताओं का होगा सम्मान
  • एशियन क्वालिफायर चयनित खिलाड़ियों को मंच पर किया जाएगा गौरवान्वित

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बक्सर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 21 और 22 मार्च को कला भवन में दो दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा और शारीरिक सुदृढ़ता के प्रति जागरूकता फैलाना है.

कार्यक्रम के दौरान न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है और एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित हुए हैं. इससे युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार और महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा इसमें भाग लेकर आत्मरक्षा की तकनीक सीख सकें. उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है.

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कुमारी रंजना रानी, सचिव शैलेश सिंह, संयुक्त सचिव संजू कुमारी, कोषाध्यक्ष सृष्टि राज सहित योगिता कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह, आयुष कुमार, नीलम देवी (समाजसेविका), आकाश सिंह और प्रीति उपाध्याय की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं.












Post a Comment

0 Comments