दुगोला चैता का हुआ आयोजन, दिखी ग्रामीण संस्कृति भव्यता ..

कहा कि चैता और दुगोला जैसी लोक परंपराएं हमारी ग्रामीण संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने बताया कि यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम भी हैं. 


 






                                 



  • मुख्य अतिथि हुए यू यू डॉ. मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  सदर प्रखंड के बिगड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम भभुअर में आयोजित दुगोला चैता मुकाबले ने पूरे इलाके को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया. आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया.

भव्य आयोजन बोक्सा पंचायत के मुखिया अभिभावक सुरेश यादव के मार्गदर्शन में दुग्ध व्यवसायी संघ द्वारा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि चैता और दुगोला जैसी लोक परंपराएं हमारी ग्रामीण संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने बताया कि यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम भी हैं. ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और भाईचारा मजबूत होता है.

डॉ. यादव ने यह भी क⁴युग में नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से दूर हो रही है, ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य होता है. चैता और दुगोला जैसी लोकगीत हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखते हैं. उन्होंने आयोजन समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया.

कार्यक्रम में रामाशंकर सिंह और सुदर्शन यादव की टीमों के बीच चैता गायन का रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे माहौल देर रात तक जीवंत बना रहा.

कार्यक्रम में महदह पंचायत के मुखिया सुशील यादव, छात्र नेता तुषार विजेता, सुभाष यादव, ददन यादव, पूर्व जिला पार्षद बीरबल रजक, मुखिया पिंटू यादव, संजीव यादव, गोविंद यादव, बरमेश्वर चौहान, सुरेश पाल, अजीत शर्मा, शिवानंद यादव, हरिद्वार यादव, शिववचन यादव, किन्नू पाण्डेय, छोटक खरवार, मधुबन यादव, रामायण गोंड, प्रमोद यादव, तेजनारायण पाल, अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, जितेंद्र यादव सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे.










Post a Comment

0 Comments