बक्सर में लगा निःशुल्क न्यूरोलॉजी शिविर, 70 मरीजों को मिला विशेषज्ञ इलाज ..

शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एस. अरुण ने रीढ़, नस, मस्तिष्क और मानसिक रोगों से संबंधित समस्याओं की गहन जांच की तथा मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. कुल 70 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई.

जांच करते चिकित्सक







                                 



  • रीढ़, नस और मस्तिष्क रोगों की हुई जांच, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ
  • बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन की पहल, आगे भी जारी रहेंगे ऐसे शिविर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन द्वारा जासो रोड स्थित पारसनाथ कॉम्प्लेक्स, काली मंदिर के समीप निःशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर लाभान्वित हुए.

शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एस. अरुण ने रीढ़, नस, मस्तिष्क और मानसिक रोगों से संबंधित समस्याओं की गहन जांच की तथा मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. कुल 70 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली.

जांच के दौरान लकवा, माइग्रेन, मिर्गी, पार्किंसन, नसों की कमजोरी, गर्दन एवं कमर दर्द, चक्कर तथा नींद से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न न्यूरोलॉजिकल बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया गया. विशेषज्ञ परामर्श मिलने से मरीजों में संतोष देखा गया.

इस शिविर को सफल बनाने में फाउंडेशन के निदेशक राम नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही. साथ ही स्नेहा कुमारी चौरेसिया, अजय कुमार, विष्णु कुमार जायसवाल, मोहन सिंह (डायरेक्टर, Matias Healthcare Pvt. Ltd.), बिट्टू कुमार सिंह, चंदन कुमार, शिवा कुमार एवं खुशी कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा.

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया.












Post a Comment

0 Comments