जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार वे समूह बनाकर संगठित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही हैं, वह प्रेरणादायक है. समूह की एकजुटता ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है.
![]() |
| कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार सचिव नेहा दयाल तथा डीएम साहिला |
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम साहिला सहित अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
- खेल, जीविका, समाहरणालय और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व महिलाओं को किया गया सम्मानित
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बक्सर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम साहिला, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल, जिला परिषद अध्यक्षा सरोज देवी तथा अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में खेल, प्रशासन, जीविका तथा पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम साहिला ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलने से ही समाज का समग्र एवं सतत विकास संभव है. उन्होंने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार वे समूह बनाकर संगठित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही हैं, वह प्रेरणादायक है. समूह की एकजुटता ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ के बाद राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, चक्की की छात्राएं रोशनी एवं खुशी ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत को आकर्षक बना दिया. इसके बाद आईसीडीएस एवं जीविका से जुड़ी महिलाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बनाया.
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया. खेल के क्षेत्र में खो-खो खिलाड़ी पूजा कुमारी को खेल इंडिया यूथ गेम 2025 में राज्य स्तर पर सहभागिता के लिए तथा जूडो खिलाड़ी श्रद्धा नंदनी को राष्ट्रीय स्तर पर खेल इंडिया यूथ गेम 2025 में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया.
समाहरणालय से श्वेता कुमारी, बा०वि०परि० पदाधिकारी बक्सर तथा महिला पर्यवेक्षिका सुनिता कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जीविका के अंतर्गत पवनी (चौसा) की सुनिता देवी और नुआंव (डुमरांव) की खुशबू कुमारी को सम्मान प्रदान किया गया. वहीं वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक बंटी देवी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
पेंटिंग प्रतियोगिता में राज संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर की सृष्टि भारद्वाज ने प्रथम स्थान, कुंवर सिंह मध्य विद्यालय बक्सर की शगुन गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय डी.के. मध्य विद्यालय बक्सर की निफहत खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं निबंध प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय चुरामनपुर की खुशी यादव प्रथम, उच्च माध्यमिक चुरामनपुर की पूजा कुमारी द्वितीय तथा राज संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर की प्रशंसा सिंहा तृतीय स्थान पर रहीं.
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.




.png)


.png)










0 Comments