आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी हर सेवानिवृत्त सैनिक का इसी तरह भव्य और सम्मानजनक स्वागत किया जाएगा, ताकि समाज में सेना के प्रति सम्मान और प्रेरणा का भाव और मजबूत हो सके.
- स्टेशन पर गूंजे देशभक्ति के नारे, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
- शहीद स्मारक से गांव तक सम्मान यात्रा, पूर्व सैनिकों ने लिया बड़ा संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : देश की सेवा में 24 वर्षों का अमूल्य समय देने के बाद जब हवलदार मुकेश कुमार सिंह अपने पैतृक गांव लौटे, तो बक्सर ने उन्हें ऐतिहासिक अंदाज में सलामी दी. बुधवार को उनके स्वागत में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि रेलवे स्टेशन से लेकर गांव तक हर जगह ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजते रहे. जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरते ही उनका भव्य स्वागत हुआ, जिससे ट्रेन भी करीब 2 मिनट विलंब से रवाना हुई.
बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट में अपनी सेवा पूरी कर ग्राम खैरांटी निवासी हवलदार मुकेश सिंह के सेवानिवृत्त होकर लौटने पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, जिला बक्सर द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. स्टेशन पर सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और उन्हें खुली गाड़ी में शहर भ्रमण कराते हुए शहीद स्मारक ले जाया गया.
शहीद स्मारक पहुंचकर मुकेश सिंह ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह और उनके सहयोगियों ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का अगला पड़ाव ‘फोर सीजन मैरिज हॉल’ रहा, जहां पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने औपचारिक अभिनंदन किया. अंत में उन्हें उनके पैतृक गांव खैरांटी पहुंचाकर ससम्मान गृह प्रवेश कराया गया.
इस गौरवपूर्ण मौके पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह (सेना मेडल), सूबेदार मेजर जितेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, अरविंद सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, राजबली सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही.
साथ ही रमेश सिंह, मोहन यादव, सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद, सुभाष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिंह, राजेश्वर सिंह, फूल बदन सिंह, तारा बाबू सिंह, जयराम सिंह, नारद मुनि सिंह, जनार्दन सिंह, जालिम सिंह, जगलाल प्रसाद, भोला प्रसाद, सीताराम प्रसाद, ध्रुव यादव और शिवकुमार सिंह सहित सैकड़ों सदस्य इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. मीडिया प्रभारी मंजी सिंघानिया भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से मौजूद रहे.
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी हर सेवानिवृत्त सैनिक का इसी तरह भव्य और सम्मानजनक स्वागत किया जाएगा, ताकि समाज में सेना के प्रति सम्मान और प्रेरणा का भाव और मजबूत हो सके.






.png)











0 Comments