डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का सीमित उपयोग कर प्रदूषण कम करने की अपील की. कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग करने तथा पुरानी वस्तुओं के पुनर्चक्रण की आदत अपनाने की सलाह दी.
- पुस्तक दिवस संग इको क्लब की पहल, परिसर में चला स्वच्छता और सिंचाई अभियान
- प्रधानाध्यापक ने पर्यावरण संरक्षण को बताया भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला मुख्यालय के रामरेखा घाट स्थित एम.पी. उच्च विद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती और पुस्तक दिवस के मौके पर पर्यावरण जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां छात्रों ने वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया और पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
बक्सर. एम.पी. उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण सचेतता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार ने किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, साथ ही बागवानी क्षेत्र की सफाई और पौधों की सिंचाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का आधार है. उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, कागज या कपड़े की थैली अपनाने, पानी और बिजली की बचत करने तथा जरूरत से ज्यादा संसाधनों के उपयोग से बचने पर जोर दिया.
उन्होंने आगे कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है. साथ ही डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का सीमित उपयोग कर प्रदूषण कम करने की अपील की. कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग करने तथा पुरानी वस्तुओं के पुनर्चक्रण की आदत अपनाने की सलाह दी.
कार्यक्रम में शिक्षक सह NCC के NO अनूप कुमार, रमेंद्र पाण्डेय, शीबू कुमारी, परिचारी रमेश प्रसाद सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.






.png)











0 Comments