शुरुआत 30 अप्रैल की सुबह 7 बजे जलभरी के साथ होगी. वहीं 9 मई को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
- जलभरी के साथ होगा शुभारंभ, 9 मई को पूर्णाहुति एवं भंडारा
- प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज सुनाएंगे कथा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के महदह स्थित बुढ़वा ब्रह्म बाबा परिसर में 30 अप्रैल से 8 मई 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा. संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है.
कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल की सुबह 7 बजे जलभरी के साथ होगी. वहीं 9 मई को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.
कथा का वाचन प्रसिद्ध व्यास कथा वाचक स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है. समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं.






.png)












0 Comments