डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, बक्सर में स्वजनगणना 2027 को लेकर एसडीएम ने की अहम बैठक ..

शहर के प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता गण तथा कई पीडीएस डीलर भी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वजनगणना 2027 के महत्व को समझाना और इसके डिजिटल स्वरूप को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.






                               


पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से होगी स्वजनगणना, लोगों को दी गई विस्तृत जानकारी

एसडीएम अविनाश ने जनभागीदारी पर दिया जोर, सभी से जागरूकता फैलाने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत देश की पहली पूर्ण डिजिटल स्वजनगणना को सफल बनाने के उद्देश्य से बक्सर में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं तक को इसकी विस्तृत जानकारी दी गई और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता गण तथा कई पीडीएस डीलर भी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वजनगणना 2027 के महत्व को समझाना और इसके डिजिटल स्वरूप को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश ने कहा कि यह स्वजनगणना देश की पहली पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया होगी, जिससे आंकड़ों की पारदर्शिता और सटीकता में काफी सुधार होगा. उन्होंने स्वजनगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने स्वजनगणना की प्रक्रिया को क्रमवार तरीके से समझाया और बताया कि किस प्रकार आम नागरिक स्वयं अपने आंकड़े डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकेंगे.

बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रबुद्ध जनों से अनुरोध किया कि वे स्वयं स्वजनगणना करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि यह महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके.













Post a Comment

0 Comments