बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ जरूरी जांच और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
- किडनी, चर्म, दांत और सामान्य रोगों की होगी जांच, मुफ्त दवा और टेस्ट की सुविधा
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चरित्रवन स्थित क्लिनिक में चलेगा शिविर
बॉक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो एंड स्टोन क्लिनिक में 22 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज, जांच और दवा उपलब्ध कराई जाएगी.
इस शिविर में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रकाश, चर्म रोग विशेषज्ञ सीएमएस वेल्लोर से जुड़े डॉ. मोहन कुमार सिंह, फिजिशियन एवं एम्स में कार्य कर चुके डॉ. विशाल ओझा तथा नोएडा के मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श देंगे. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
अस्पताल के संचालक प्रेम तिवारी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ जरूरी जांच और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
शिविर की तैयारी को लेकर जीएनएम पूनम पांडेय, एएनएम चंदन यादव, रिंकू शर्मा, शुभम, सरिता चौबे तथा पूजा कुमारी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें सभी रोगियों का स्वागत है.






.png)











0 Comments