कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) कोर्स में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं.
![]() |
| पिता के साथ पुत्रियां |
- साक्षी ने तीसरा और सलोनी ने पांचवां स्थान हासिल कर बढ़ाया बक्सर का मान
- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (PG) में सफलता, दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ रहीं दोनों बहनें
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के मित्रलोक कॉलोनी की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है. साक्षी मिश्रा ने CUET PG परीक्षा में पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी बहन सलोनी मिश्रा ने पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है. इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है.
बता दें कि CUET PG यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) कोर्स में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं, ऐसे में टॉप रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.
साक्षी मिश्रा और सलोनी मिश्रा, जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा और माता नीतू मिश्रा की पुत्री हैं. साक्षी वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित दौलत राम कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं, जबकि सलोनी मिश्रा रामजस कॉलेज की छात्रा हैं.
सलोनी मिश्रा का शैक्षणिक रिकॉर्ड पहले से ही उत्कृष्ट रहा है. वह उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में टॉपर रह चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया था. अब CUET PG में पांचवां स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक और प्रमाण दिया है.
वहीं, साक्षी मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया है. दोनों बहनों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.
परिजनों के अनुसार, दोनों बेटियां शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और लगातार मेहनत करती रही हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा बक्सर जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है.






.png)











0 Comments